यह प्रपत्र रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘गीतांजलि’ को उसके हिंदी तथा अंग्रेज़ी अनुवादों के माध्यम से समझने का प्रयास करता है तथा ‘गीतांजलि’ के नोबेल पुरस्कार पाने, पश्चिमी विद्वत् संसार में समझे और सराहे जाने के कारणों की भी पड़ताल करता है। प्रथम विश्वयुद्ध से भी कुछ पहले की लिखी गईं ‘गीतांजलि’ की कविताओं की प्रथम विश्व युद्ध के समय में क्या भूमिका रही? वर्तमान समय में ‘गीतांजलि’ की क्या प्रासंगिकता है? इन प्रश्नों के उत्तर पाने का प्रयास भी मेरा यह प्रपत्र करता है, साथ ही भारतीय चिति की आध्यात्मिकता जो वैदिक साहित्य से लेकर लौकिक साहित्य तक में देखी जाती है, ‘गीतांजलि’ में उनके सादृश्य भी तलाशता है।
Shukla, Anita. "Rabindranath Tagore: ‘Geetanjali’- Bhartiya Dhwani." Sangeet Galaxy, vol. 11, no. 1, pp. 155-159.