“अंतर्मन का स्ंागीत” पुस्तक डॉ0 अमित कुमार वर्मा के द्वारा स्ंाकलित संगीत का एक अनुपम विचारकोश है, जिसमें संगीतविदों, साहित्यकारों, व दार्शनिकों के संगीत संबंधी सुविचारों को सूक्ति रूप में संकलित किया गया है। सूक्तियों के संदर्भ में कहा गया है कि ज्ञानियों के ज्ञान और युगों के अनुभव सूक्तियों के माध्यम से सुरक्षित रहते है। सूक्तियों के गागर में ज्ञान, प्रेरणा, और सदुपदेश का सागर समाहित होता है। ज्ञातव्य है कि साहित्य, कला व अन्य विषयों पर परिभाषाओं व सूक्तियों के कोश भरे पड़े है किन्तु संगींत के क्षेत्र में किसी विशेष बिन्दु को केन्द्रित कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करना एक शोधपूर्ण तथा श्रमसाध्य कार्य है अतएव इस क्षेत्र में प्रथमतः यह भागीरथ प्रयास डॉ0 अमित कुमार वर्मा द्वारा संकलित पुस्तक “अंतर्मन का संगीत” में मिलता है जो कि सुधी पाठको के समक्ष प्रस्तुत है।
Tripathi, Dipak Kumar. "Antarman Ka Sangeet." Sangeet Galaxy, January 2013, pp. 1-3.