Bhartiya Shastriya Nritya ke Purodha – Bisano Ram Gopal

Abstract

1930 के दशक में पश्चिमी देशों में भारतीय शास्त्रीय नृत्यकला का प्रचार-प्रसार करने वाले अग्रणी व्यक्तियों में बिसानों रामगोपाल का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। यद्यपि रामगोपाल से पूर्व रूथ सेट डेनिस, टेड़ स्वान, अन्ना पावलोवा तथा ला मेरी आदि यूरोपीय तथा अमेरिकी कलाविद् भारत की सुदृढ़ नृत्य परम्परा का दिग्दर्शन पश्चिमी देशों को करा चुके थे तथा पं. उदयशंकर द्वारा भारतीय नृत्यकला का व्यापक प्रचार-प्रसार पश्चिमी देशों में हो रहा था तथापि भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों (कथकली, भरतनाट्यम तथा कथक) के मूल स्वरूप से पश्चिमी कला जगत को पश्चिमी करने वाले प्रथम व्यक्ति रामगोपाल ही थे। शास्त्रीय नृत्य शैलीयों पर आधारित लघु-नृत्य रूपों तथा नृत्यनाटिकाओं की रचना पर रामगोपाल ने पश्चिमी देशों में भारतीय नृत्यरूपों को प्रतिष्ठित करने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया।

PDF Attachment

Download

Citation

Upadhyaya, Ranjana. "Bhartiya Shastriya Nritya ke Purodha – Bisano Ram Gopal." Sangeet Galaxy, July 2019, pp. 14-19.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!