वर्ष 2020 के शुरुआत होते ही कोरोना ने भारत में दस्तक दे दी थी. भारत में किसी को अंदाजा नही था कि हालात धीरे - धीरे बद से बदतर होते जाएँगे. कोरोना से बचने और सबको बचाने के लिए 24 मार्च 2020 से पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया. लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए. कोरोना काल ने जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रभावित किया. संगीत की शिक्षा, उसके कार्यक्रम, मंच प्रदर्शन, उससे जुड़े रोज़गार भी व्यापक रूप से प्रभावित हुए.
संगीत शिक्षा के सन्दर्भ में बात करें - वर्तमान में कोरोना काल की परिस्थितियों में जिस प्रकार तकनीकी माध्यमों से संगीत शिक्षा दी जा रही है या इसकी शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है, उसको देखते हुए निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि कोरोना काल के बाद संगीत के अद्ध्यायन - अद्ध्यापन और संगीत सीखने के तौर-तरीकों में जबरदस्त बदलाव आने वाला है. यह बदलाव ICT यानी Information Communication & Technology के माध्यम से होगा.
Editorial. "Corona Sankat Kaal me Sangeet." Sangeet Galaxy, vol. 9, no. 2, July 2020, pp. 1-2.