Pahad Ka Chaiti Gayan: Ritu Ke Rang, Romanch Aur Udasi Ke Swar

Abstract

विश्व के लोक में अनगिनत गीतों की गंूज सुनने को मिलती है और इनकी अनेकों शैलियां हैं। अवसर विशेष पर गाये जाने वाले गीतों के अलावा मनोरंजन के लिये मंचीय प्रस्तुतियों के सैकड़ों प्रकार जगत में है, जिसमें कई बार शैलियों कें सूक्ष्म अन्तर से ही पहचान होती है। लोक में तो सामूहिक रूप से नृत्यगीत ज्यादा होते हैं। इसके अलावा एकल गायन के गीतों में आलाप की सी रंगत होती है जो सुनने और समझने वाले श्रोता को भावविभोर कर देती है। किसी ग्राम, अंचल, क्षेत्र विशेष की बोली-भाषा के कारण यदि वह गीत समझ में नहीं भी आता हो तो उसमें लगने वाले स्वर और उसकी भाव प्रधानता हमें महसूस करा देती है कि गायन करने वाला क्या कह रहा है। साथ ही लगने वाले स्वरों से उत्पन्न रस हमें भावविभोर करता है। सामान्यता लोक से उपजे गीतों में प्रकृति और मौसम का प्रभाव है, इस आधार पर इनको वर्गीकृत किया जा सकता है। वर्गीकरण के एक वर्ग में चैती गायन भी है जिसमें ऋतु के रंग, रोमांच और उदासी के स्वर गूंजते हैं। भारतवर्ष में चैती गायकी का अद्भुत प्रचलन है। होली के बाद जब चैत का महीना आरम्भ होता है, तब ‘चैती’ गाई जाती है। प्रभूलाल गर्ग ‘बसंत’ प्रबन्ध गायन की शैलियों का उल्लेख करते हुए बताते हैं- ‘‘इसके गीतों में भगवान राम की लीलाओं का वर्णन रहता है। पूर्व बिहार की ओर इसका प्रचार अधिक है। इसमें अधिकतर पूर्वी भाषा का प्रयोग होता है।’’1 चैती की कर्णप्रिय प्रस्तुतियां शास्त्रीय संगीत के मंचों पर भी सुहा रही हैं। ठुमरी गायक इस शैली की बेहतर प्रस्तुति देते हुए सुने गये हैं।

PDF Attachment

Download

Citation

Utpreti, Pankaj. "Pahad Ka Chaiti Gayan: Ritu Ke Rang, Romanch Aur Udasi Ke Swar." Sangeet Galaxy, January 2017, pp. 36-39.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!