Sangeet Grantho Ka Sanrakshan Aur Prakashan: Ek Vivechan

Abstract

संगीत एक प्रदर्शनकला है तथा गुरूमुखी विद्या है जिसका शिक्षण गुरू-शिष्य परंपरा के अनुरूप प्राचीनकाल से अनवरत् होता आ रहा है। संगीत में संस्थागत शिक्षण प्रणाली के सूत्रपात के साथ विषयानुरूप पाठ्यक्रम की आवश्यकता हुई। संगीत ग्रन्थों के आधार या शास्त्रों के अनुशीलन के बिना यह कार्य कठिन था। इस हेतु संगीत ग्रन्थोें की खोज की गई और उनके प्रकाशन हेतु विद्वानों ने अपने अथक प्रयास किये। हमारी संगीत ग्रन्थों की परंपरा अति प्राचीन है जिसका संकलन संरक्षण और प्रकाशन आज से लगभग 150 वर्ष पूर्व एक जटिल तथा दुरूह कार्य था, तब आजकल की भंाति आधुनिक तकनीकी का अभाव था। इस कार्य में स्वतंत्रता के पूर्व भारतवर्ष के कुछ रियासतों व रजवाड़ों ने संगीत ग्रन्थांे के संकलन व प्रकाशन में अपना सहयोग किया ताकि संगीत की अमूल्य धरोहर सुरक्षित हो सके। नाट्यशास्त्र ग्रन्थ जो कि संगीत का प्राचीनतम ग्रन्थ माना जाता है उसके प्रकाशन के बाद संगीत के अन्य ग्रन्थ जैसे वृहद्देशी ,दŸिालं, व संगीतरत्नाकर ग्रन्थो के संकलन व प्रकाशन के प्रयास किए गए। मघ्यकाल के ग्रन्थों को संकलित कर उनके प्रकाशन में पं0 विष्णु नारायण भातखण्डे जीे ने संगीत शिक्षा के क्षेत्र में संस्थागत शिक्षण की नींव रखी। आज संगीत स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक प्रतिष्ठित विषय के रूप में स्थापित है और संगीत में शोधकार्य हो रहें है। संगीत में प्रकाशन का कार्य आज वृहत स्तर पर हो रहा हेै। संगीत के क्षेत्र में हमारी प्राचीन ग्रन्थ सम्पदा का लाभ हमें आधुनिक समय में किस प्रकार प्राप्त हो सकता है जिसे हमारे विद्वानों और शास्त्रकारों नें प्रयत्न करके हमें सुलभ करवाया। आज कुछ संगीत ग्रन्थों का पिछले 70 वर्षों से पुनः प्रकाशन ही नही हुआ जिनमंे से कुछ तो पुस्तकालयों में अपनी आयु भी पूर्ण कर चुके है। संगीत में प्रकाशन के क्षेत्र में आज पुनरावृŸिा हो रही है या मौलिक सन्दर्भ के लिए मूल ग्रन्थ पुनः प्रकाशन के अभाव में सर्वसुलभ नही है जिससे शोध कार्य भी प्रभावित होता है। आज तकनीकी का युग है और सूचना तथा संचार माध्यमों ने समूचे विश्व को एक सूत्र मे बांधा है। तकनीकी साधनोें द्वारा संगीत में ग्रन्थों का संरक्षण व प्रकाशन तथा शोध का लाभ वर्तमान समय में किस प्रकार सुनिश्चित हो इसका चिंतन आवश्यक है।

PDF Attachment

Download

Citation

Tripathi, Deepak Kumar. "Sangeet Grantho Ka Sanrakshan Aur Prakashan: Ek Vivechan." Sangeet Galaxy, January 2017, pp. 40-47.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!