Sangeet me Rozgar ki Nai Sambhavnain: Ek Addhyayan/संगीत में रोज़गार की नई संभावनाएं: एक अध्ययन

Abstract

ललित कलाओं के अंतर्गत संगीत को सर्वोच्च स्थान दिया गया है. संगीत में निहित लालित्य का अर्थ एवं उद्देश्य है- मानव के मन मस्तिष्क को आकृष्ट करना तथा उसी आकर्षण में तल्लीन होकर रसानुभूति की चरमोत्कर्ष अवस्था में उसका नैतिक उत्थान करना है. सांस्कृतिक विकासक्रम में अन्याय कलाओं के समान ही संगीत कला भी श्रेष्ठता के शिखरों को लांघती हुई आज के वैज्ञानिक युग तक पहुंची है. संगीत शिक्षा का कार्य केवल विषय का ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं अपितु विद्यार्थी को इस योग्य भी बनाना है कि वह अपने जीवन के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति कर सके तथा जीवनयापन हेतु रोजगार के विभिन्न सुनहरे अवसरों को प्राप्त कर सके. संगीत की अपरिमित प्रयोगात्मक शक्ति, उसकी व्यापकता एवं प्रभावोत्पादकता की नींव जितनी सुदृढ़ है उतनी ही व्यवसाय की सम्भावनाओं से परिपुरित भी है. प्रस्तुत लेख में संगीत में व्यवसाय की नई संभावनाओं को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है.

PDF Attachment

Download

Citation

Singh, Ritu. "Sangeet me Rozgar ki Nai Sambhavnain: Ek Addhyayan/संगीत में रोज़गार की नई संभावनाएं: एक अध्ययन." Sangeet Galaxy, vol. 12, no. 1, pp. 132-136.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!