नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जनवरी 2018 का अंक आपके सामने प्रस्तुत है.
बात शुरू करते है इस सवाल के साथ कि वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में प्रचलित semester system संगीत शिक्षा के लिए कितना उपयोगी सिद्ध हुआ है? संगीत शिक्षा का उस पर क्या प्रभाव पडा है? संगीत शिक्षक और विद्यार्थियों के इस सम्बन्ध में क्या अनुभव और विचार रहे है? इस पर विस्तृत रूप से चर्चा किया जाना प्रासंगिक है, क्योंकि semester system वर्ष 2009-2010 में लागू हुआ था. आज 2018 में आठ वर्ष के अंतराल में semester system हमारे लिए कितना उपयोगी सिद्ध हुआ है इसका मूल्यांकन जरूरी है.
semester system आने से पढने- पढ़ाने और सिखने सिखाने की परिपाटी में कई सारे परिवर्तन हो गए. एक साल के पाठ्यक्रम को विभाजित करके दो सेमेस्टर में बांटा गया. इसके समर्थन में बहुत सारे तर्क दिए गए. जैसे एक साल के पाठ्यक्रम का बोझ ज्यादा होता है उसको आधा आधा करके पढ़ने से विद्यार्थी विषय को आसानी से समझ पाएगा और उसके पढने और सीखने की क्षमता में विकास होगा. साल में दो बार परीक्षा होने से उसका साल में दो बार मूल्यांकन हो सकेगा, जिससे उसके शैक्षणिक विकास में मदद मिलेगी. semester system लागू होने से विद्यार्थी में regular study habit विकसित होगी. छोटा पाठ्यक्रम होने से विद्यार्थी विषय को और उसकी तकनीक को बेहतर ढंग से समझ सकता है, आदि आदि.....
Editor. "Semester System in Music Education." Sangeet Galaxy, January 2018, pp. 1-2.