Tala ke Dash Pran: Sangeet Makarand ke Vishesh Sandarbh me  (ताल के दश प्राण: संगीत मकरंद के विशेष संदर्भ में) 

Abstract

प्रस्तुत शोधपत्र के माध्यम से शोधछात्रा द्वारा नारद कृत संगीत मकरंद में वर्णित ताल के दश प्राण से संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी जो ग्रंथ में निर्दिष्ट है, वह तथ्यो के अनुसार प्रस्तुत करने का विनम्र प्रयास किया जा रहा है. प्राचीन काल से ही ताल के दश प्राण का प्रयोग विभिन्न-विभिन्न स्थानों में होता रहा है जिनका वर्णन वेद, पुराण, उपपुराण, महापुराणों, उपनिषदों इत्यादि में प्राप्त होता है, परंतु यह वर्णन ताल प्राण की संज्ञा के रूप में नहीं बल्कि अलग-अलग रूप में प्राप्त होता है. संगीत के आधार ग्रंथ नाट्यशास्त्र में भरतमुनि द्वारा इन दश प्राणों को प्राण के रूप में उल्लेख न करते हुए इन्हे ताल के घटक व ताल के आधार भूत तत्व के रूप में परिभाषित किया गया है. तथा इनका वर्णन अन्य संगीत ग्रन्थों में भी प्राप्त होता है. परंतु ताल के दश प्राण काल, मार्ग, क्रिया, अंग, ग्रह, जाति, कला, लय, यति, प्रस्तार का प्राण रूप में उल्लेख सर्वप्रथम पंडित नारद कृत संगीत मकरंद ग्रंथ में ही प्राप्त होता है. इसी तथ्य को प्रकाश में लाने के लिए संगीत मकरंद को आधार मानते हुए इस शोधपत्र में केवल नारद कृत संगीत मकरंद ग्रंथ के आधार पर ही ताल के दश प्राण से संबन्धित तथ्यों का वर्णन करने का प्रयास किया गया है.

PDF Attachment

Download

Citation

Bajpei, Akshita. "Tala ke Dash Pran: Sangeet Makarand ke Vishesh Sandarbh me  (ताल के दश प्राण: संगीत मकरंद के विशेष संदर्भ में) ." Sangeet Galaxy, vol. 12, no. 1, pp. 137-147.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!