Bhartiya Sangeet Shiksha Ka Mahilaaon me Prachalan

Abstract

स्ंागीत एवं नारी सदैव से ही एक दूसरे के पूरक हैं। नारी की वाणी में गीत है। उसके द्वारा सम्पादित और संचालित हर कार्य में वाद्यों की ताल और लय विद्यमान है। उसकी चाल में, उसकी गति में नृत्य की थिरकन है। नारी में गायन, वादन और नृत्य, ये तीनों इस प्रकार पूरी तरह घुले मिले हैं, जिस तरह नदी के जल में लहर। अतः नारी का समूचा व्यक्तित्व ही संगीतमय है। इसी कारण प्राचीनकालीन वैदिक युग से लेकर इतिहास के मध्यकाल तथा आधुनिक काल में भी, संगीत शिक्षा में, महिलाओं का सदैव स्थान रहा। जिसके फलस्वरूप, अपाला, लोपमुद्रा, शची, घोषा, रावण की पत्नी मन्दोदरी, विराट की पुत्री उत्तरा, बौद्धकाल में कान्हा नामक स्त्री, चारूमित्रा, गुप्त काल में शर्मिष्ठा इत्यादि, मध्यकाल में राजा मानसिंह तोमर की पत्नी रानी मृगनयनी, राणा कुम्भा की सुयोग्य पुत्री रमाबाई, गंगाबाई, यमुनाबाई, नूरबाई, जोहरा, मुश्तरी, हैदरी, सदारंग की श्ष्यिा धन्नाबाई, पन्नाबाई, भक्त कवियों में मीराबाई इत्यादि, वर्तमान काल में अनुष्का शंकर, गिरजा देवी, सविता देवी, सिद्धेश्वरी देवी, फिल्म संगीत में आशा भोसले, लता मंगेशकर इत्यादि महिलाओं ने ख्याति अर्जित की।

PDF Attachment

Download

Citation

Mishra, Pooja. "Bhartiya Sangeet Shiksha Ka Mahilaaon me Prachalan." Sangeet Galaxy, January 2015, pp. 63-67.

Share:

Share
WhatsApp
URL has been copied successfully!