क़व्वाली भारतीय संगीत की एक गायन शैली व प्राचीन विधा है. जिसको सामूहिक रूप से गाया जाता है. भारतीय संगीत में जिस प्रकार भिन्न-भिन्न गायकी का प्रादुर्भाव हुआ. जैसे- ध्रुपद, धमार, टप्पा, ख़्याल, ग़ज़ल, उसी प्रकार क़व्वाली को भी हिन्दुस्तानी संगीत व भारतीय संगीत में उरूज़ मिला. जिसका मूल उद्देश्य आध्यात्म को प्रदर्शित करना था. जो गुरूमत संगीत की रूपरेखा में आता था. जिसमें गुरू व पीर और अपने ईश्वर व अल्लाह की इबादत व अराधना की जाती थी. वैसे ही क़व्वाली सूफ़ी संगीत का एक परम्परागत रूप है. संगीत का यह स्वरूप भारतीय रागों और गायन की कुल, बसन्त, नात और रंग जैसी परम्परागत शास्त्रीय शैलियों पर आधारित है. क़व्वाली में अवधी, ब्रज, खड़ी बोली, फ़ारसी, पंजाबी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं का अनुपम मिश्रण देखने को मिलता है. क़व्वाली का जन्म भारतीय संगीत के गर्भ से हुआ है. इसमें निबद्ध तथा अनिबद्ध दोनों प्रकार के संगीत का समावेश है. यह एक समूह गायन है, जिसमें एक या अनेक मुख्य स्वरों के साथ कई सहायक स्वर होते हैं. स्थाई गाते समय तालियों यानि लय का प्रयोग, अन्तरों में विभिन्न प्रकार से भाव दिखाते ताल रहित प्रस्तुति, प्रत्येक अन्तरे के पश्चात् बहुत सुन्दर तथा भावपूर्णं ढंग से पुनः स्थाई में आकर ताल वादन का प्रारम्भ, कुछ विशेष प्रकार की तान, बोलतान, आलाप तथा बोल आलाप आदि का सुन्दर प्रयोग यह आभास दिलाता है कि निबद्ध तथा अनिबद्ध संगीत का समावेश है. प्रस्तुत शोध पत्र में हिंदुस्तानी कव्वाली के सांगीतिक पक्ष और उसके साहित्यिक स्वरुप की चर्चा करने का प्रयास किया गया है.
Kaithvas, Vaibhav. "(Hindustani Qawwali ka Sangitik Evam Sahityik Swaroop) हिन्दुस्तानी क़व्वाली का सांगीतिक एवं साहित्यिक स्वरूप." Sangeet Galaxy, vol. 12, no. 2, July 2023, pp. 165-172.