सितार भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक महत्वपूर्ण और अविभाज्य वाद्य यंत्र है. भारतीय संगीत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने में सितार वाद्य ने अग्रणी भूमिका निभाई है. सितार को संगीत की संस्थागत शिक्षा में एक स्वतंत्र विषय के रूप में स्थान प्राप्त है. किन्तु इसकी उत्पत्ति और विकास को लेकर विद्वानों में शुरुआत से ही मतभेद रहे है. प्रमाणिक साक्ष्यों के आभाव में कई मत- मतान्तर प्रचलित होते गए. प्रस्तुत शोध पत्र में सितार वाद्य की उत्पत्ति और उसके क्रमिक विकास को प्रमाणिक श्रोतों के आधार पर रेखांकित करने का प्रयास किया गया है.
Sharma, Manoj Kumar. "Sitar Ki Utpatti Evam Vikas: Ek Vishleshan." Sangeet Galaxy, vol. 9, no. 2, July 2020, pp. 44-49.